रामपुर, जनवरी 4 -- मंडल के पांच जिलों में बीते साल अप्रैल से नवंबर तक 99 प्रसूताओं ने प्रसव के दौरान दम तोड़ दिया। मुरादाबाद में सर्वाधिक 26 और रामपुर में 23 गर्भवती महिलाओं ने प्रसव के दौरान दम तोड़ दिया। अमरोहा में 16 और संभल में 12 मामले मातृ मृत्यु के सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य प्रबंधन और उनके पोषण आदि को लेकर काम तो किए जा रहे हैं मगर इसके बाद भी मातृ मृत्यु के आंकड़े कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में मातृ मृत्यु के आंकड़े प्रस्तुत किए गए, जिसके अनुसार मंडल भर में अप्रैल से नवंबर तक 99 मातृ मृत्यु दर्ज की गई हैं। प्रसूताओं की मौत के मामले में मुरादाबाद की स्थिति मंडल के अन्य जिलों से खराब है। मुरादाबाद में सर्वाधिक 26 महिलाओं न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.