किशनगंज, फरवरी 14 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के सैकड़ों दुकानदारों के लिए आगामी एक अप्रैल 2026 से किराया बढ़ोतरी लागू होने जा रही है। नगर परिषद प्रशासन ने परिषद के अधीन संचालित 396 दुकानों का मासिक किराया संशोधित करने का निर्णय लिया है। अब तक 100 वर्गमीटर तक की प्रत्येक दुकान के लिए दुकानदारों को 800 से 1200 रुपये प्रति माह किराया देना होता था, लेकिन नई दर लागू होने के बाद यह राशि बढ़ाकर 1500 रुपये प्रति दुकान प्रति माह कर दी जाएगी। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि परिषद की दुकानों का किराया कई वर्षों से पुरानी दरों पर ही लिया जा रहा था। समय के साथ महंगाई और प्रशासनिक खर्चों में वृद्धि हुई है, लेकिन किराया दरों में कोई संशोधन नहीं किया गया था। ऐसे में परिषद की आय और व्यय के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.