आगरा, फरवरी 18 -- आरपीएफ द्वारा ऑपरेशन दूसरा के तहत रेलवे परिसर एवं ट्रेनों में अनधिकृत वेंडिंग के विरुद्ध सघन कार्रवाई की जा रही है। अभियान में अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 की अवधि में आगरा मंडल में कुल 2734 अनधिकृत वेंडरों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत Rs.अवैध वेंडरों से 12.86 लाख का जुर्माना भी वसूल किया गया। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि अनधिकृत वेंडिंग से न केवल यात्रियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, बल्कि यह रेलवे नियमों का भी उल्लंघन है। इसलिए ऐसे तत्वों के विरुद्ध नियमित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...