रांची, मार्च 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम क्षेत्र से अप्रैल की एक तारीख से मिश्रित कूड़ा का उठाव नहीं होगा। शहर में मिश्रित कूड़ा के संग्रहण पर प्रतिबंध लग जाएगा। नई व्यवस्था का कड़ाई से पालन करने के लिए हर वार्ड में विशेष टीमें कार्य करेंगी। अब सूखा और गीला कूड़ा एक साथ देने पर ऐसे लोगों को पहले नोटिस थमाया जाएगा। इसके बाद आदेश का उल्लंघन करने पर गृहस्वामी एवं विभिन्न तरह के प्रतिष्ठान के संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उस प्रतिष्ठान और मकान के बाहर साउंड सिस्टम व लाउडस्पीकर से लापरवाही की सार्वजनिक रूप से जानकारी दी जाएगी। रांची नगर निगम के प्रशासक संदीप सिंह ने शुक्रवार को निगम सभागार में स्वच्छता टीम के कार्य की समीक्षा के दौरान पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निगम की ओर से शहर को स्वच्छ,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.