बरेली, दिसम्बर 26 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। दिव्यांग सशक्तिकरण नीति के तहत बरेली में विशेष बच्चों के लिए अत्याधुनिक स्पेशल स्कूल भवन तैयार किया जा रहा है। राजकीय संकेत विद्यालय परिसर, नावल्टी चौराहे के पास पांच करोड़ रुपये की लागत से बनी यह मल्टीस्टोरी बिल्डिंग अप्रैल 2026 में हैंडओवर होगी। अप्रैल से नए बच्चों के प्रवेश शुरू हो जाएंगे। वर्तमान में बचपन डे-केयर सेंटर राजकीय संकेत विद्यालय परिसर में संचालित है। डे केयर सेंटर में दस बच्चे दृष्टिबाधित, दस बच्चे श्रवण बाधित और 13 बच्चे मानसिक वाधित हैं। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी चमन सिंह ने बताया कि नई बिल्डिंग में अगले सत्र यानि अप्रैल से प्रवेश लिये जायेंगे। 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले बच्चों को निशुल्क शिक्षा, प्रशिक्षण, परिवहन सुविधा, मध्याह्न भोजन और शिक्षण सामग्री उप...