मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। चंदवारा पुल से अप्रैल से परिचालन शुरू होने की उम्मीद है। इसे लेकर बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने संवेदक को मार्च के अंत तक एप्रोच पथ का काम पूरा कर लेने का अंतिम समय दिया है। एप्रोच पथ निर्माण में 25 से अधिक झोपड़ियां बाधक बन रही हैं। इसको लेकर मुशहरी सीओ ने 15 दिनों में जगह खाली करने का नोटिस जारी किया है। इस बीच बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना प्रबंधक ने निर्माण की प्रगति का समीक्षा की है। इसमें संभावना जताई गई कि मार्च के अंत तक फेज दो का कार्य पूरा हो जाएगा। फिर अप्रैल से परिचालन भी शुरू हो सकेगा। मालूम हो कि, चंदवारा पुल के एप्रोच पथ का निर्माण फेज दो के तहत हो रहा है। इसमें जेल चौक से सिपाहपुर तक 2.90 किमी लंबे एप्रोच पथ का निर्माण हो रहा है। इसके पूरा होने से शहरी के...