पटना, मई 3 -- रेल पुलिस ने अप्रैल में ट्रेनों में सक्रिय 176 अपराधियों को गिरफ्तार किया। वहीं, शराब तस्करों के पास से 1828 लीटर अंग्रेजी शराब और 24 किलो गांजा बरामद किया गया। इस दौरान पुलिस ने चोरी के 226 मोबाइल भी जब्त किए। रेल एसपी ने आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में रेल पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई का खुलासा किया। इस दौरान उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित भी किया गया। रेल पुलिस की ओर से गांधी मैदान स्थित रेलवे एसपी कार्यालय में शनिवार को मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्षता रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने की। इसमें रेल एसपी ने बीते महीने पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की समीक्षा की। बाद में उन्होंने पदाधिकारियों को लंबित कांडों के निष्पादन, फरार आरोपित की गिरफ्तारी और वारंट तामिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.