उन्नाव, अप्रैल 20 -- उन्नाव, संवाददाता। अप्रैल का अभी तीसरा सप्ताह है, लेकिन गर्मी चरम पर है। अमूमन इस तरह की गर्मी मई-जून में महसूस की जाती थी। रविवार सुबह से ही लोग उमस और पसीने से बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से घर की छत और दीवार तपने लगी है। इसके बावजूद पालिका की और से प्याऊ की व्यवस्था नहीं की गई है। इसलिए राहगीर पाउच खरीदकर अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं। जिन स्थानों पर पिछले वर्ष प्याऊ या टंकियां रखवाई गई थीं, अब वह भी कबाड़ हो गई हैं। इस पर जिम्मेदार चुप्पी साधे हैं। उमस भरी गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया। दोपहर में सूरज की आग बरसाती किरणों से लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। शहर के प्रमुख मार्गों पर सन्नाटा नजर आया। लगातार पारा चढ़ता जा रहा है। इसके बाद भी नगर पालिका प्रशासन ने शहर में कह...