भदोही, फरवरी 13 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। स्वास्थ विभाग द्वारा संचारी रोग नियंत्रण का विशेष अभियान अप्रैल माह में शुरु होगा। गठित टीम में शामिल स्वास्थ विभाग के लोग घर-घर दस्तक देकर लोगों को संक्रामक बीमारी से बचाव व लक्षण की जानकारी देंगे। नगर पंचायतों में सफाई, आर्सेनिक प्रभावित हैंडपंप पर लाल निशान, हैंडपंप के पास जलजमाव खत्म करने का काम किया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी रामआसरे पाल ने बताया कि संचारी रोग से पीड़ित बच्चे के यहां जाकर पोषण मिशन के तहत पोषाहार दी जाएगी। संचारी रोग से बचाव को पौधा लगाने के प्रति प्रेरित किया जाएगा। संक्रामक बीमारी होने का लक्षण दिखते ही तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें। बताया कि मच्छरों से बचाव के लिए नियमित मच्छरदानी का उपयोग करें। दरवाजा व खिड़कियों पर जाली लगाएं। मच्छररोधी दवा अपनाएं। अनुपयोगी वस्तुओं में पान...