वाराणसी, जनवरी 13 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने सोमवार को बीएचयू स्थित सर सुंदरलाल अस्पताल के नेशनल एजिंग सेंटर (एनएसी) और ट्रॉमा सेंटर के क्रिटिकल केयर ब्लॉक (सीसीबी) का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्रालय की संयुक्त सचिव अंकिता मिश्रा बुंदेला ने एनएसी भवन को मार्च 2026 तक हर हाल में हैंडओवर करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि भवन का थर्ड पार्टी मूल्यांकन कराया जाएगा। साथ ही निर्देश दिया कि 200 बेड की क्षमता वाले नेशनल एजिंग सेंटर में अप्रैल तक कम से कम 50 बेड पर इलाज शुरू किया जाए। संयुक्त सचिव एनपीएचसीई ललित वाधवा और शिक्षा मंत्रालय के निदेशक विश्वजीत कुमार के साथ टीम सबसे पहले एनएसी पहुंची, जहां निर्माण कार्य का निरीक्षण कर डेडलाइन की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि पहले भवन का हैंडओवर दि...