ललितपुर, फरवरी 22 -- ललितपुर। व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के निर्देश पर आगामी 25 फरवरी को सुबह साढ़े नौ बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ललितपुर विभागीय परिसर में एक अप्रेन्टिसशिप मेला आयोजित कर रहा है। इसमें अप्रेन्टिस के लिए उनको चयनित किया जाएगा। व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग उत्तर प्रदेश बेरोजगारों में कौशल वृद्धि करके उनको रोजगार दिलाने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों और आईटीआई में व्यवसाय, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, ड्राफ्टमैन मैकेनिकल एवं सिविल, इलेक्ट्रानिक मैकेनिक, मैकेनिक मोटर व्हीकल, मैकेनिक आरएसी, मैकेनिक डीजल, प्लम्बर, बेल्डर, ग्राइन्डर, इन्डस्ट्रियल रोबोटिक्स डिजिटल मेन्यूफैक्चरिंग टेक्नीशियन आदि ट्रेडों में प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षित हो चुके प्रशिक्षणार्थियों को ललितपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.