चम्पावत, जनवरी 12 -- टनकपुर। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया गया। मेले में 106 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पं. पूर्णानंद जोशी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित अप्रेंटिसशिप मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त निदेशक कुमाऊं मयंक अग्रवाल व प्रधानाचार्य लोकेश चंद्र भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...