मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भारत माता पार्क के पीछे बने अप्पू पार्क को आधुनिक स्वरूप प्रदान किया जाएगा। अप्पू पार्क में ओपन जिम बनाया जाएगा। साथ ही पार्क में बने तालाब का सौंदर्यीकरण कर रंगीन एवं संगीतमय फाउंटेन लगाया जाएगा। इसके अलावा जीविका दीदी की रसोई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बुधवार को नगर निगम, भवन निर्माण, विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण कर इसको लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पार्क के जलाशय में नौकायन (बोटिंग) की सुविधा विकसित की जाएगी, जिससे महिलाएं, बच्चे और परिवारजन मनोरंजन का आनंद उठा सकेंगे। साथ ही, परिसर में दो जल फब्बारे को क्रियाशील किया जाएगा। रंग-बिरंगे, संगीतमय और लाइट शो से सुसज्जित ये फाउंटेन पार्क की सुंदरता में चार चांद लगाएं...