भागलपुर, जनवरी 16 -- जमुई: सिमुलतला। पूर्व रेलवे के आसनसोल रेल मंडल द्वारा टेलवा बाजार हॉल्ट बड़ुआ ब्रिज संख्या 676 के पास गुरुवार को ऑन-स्पॉट 3771 बोरी सीमेंट की नीलामी प्रक्रिया आयोजित की गई। जहां रेलवे प्रशासन ने अपेक्षित मूल्य न मिलने के कारण पूरी प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रद कर दिया है। जो बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई। इस नीलामी प्रक्रिया में कुल आठ व्यवसायिओं ने भाग लिया। नीलामी में भाग लेने के लिए सभी इच्छुक खरीदारों ने पांच हजार की सिक्योरिटी मनी (जमानत राशि) जमा कराई थी। बोली लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई और प्रतिस्पर्धा के बीच सीमेंट की एक बोरी की कीमत अधिकतम 223 रुपये तक पहुंची। हालांकि, मौके पर मौजूद आसनसोल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक पी. मल्काराज ने स्पष्ट किया कि लगाई गई अधिकतम बोली रेलवे मंडल द्वारा निर्धारित 'आरक्षित ...