कन्नौज, दिसम्बर 12 -- कन्नौज,संवाददाता। लंबित आवेदनों को समय से निस्तारित किया जाए। एक्सिस बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी बैंक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक और कैनरा बैंक द्वारा अपेक्षा से अधिक आवेदन निरस्त किए गए हैं। इस तरह की लापरवाही दोबारा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वित्तीय वर्ष का आधा समय बीत चुका है, अतः सभी बैंक सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं। यह निर्देश जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने शुक्रवार को कलेंक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में जिला बैंकर्स सलाहकार समिति की बैठक में दिए। बैंकों की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त की। डीएम ने कहा कि एक्सिस बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी बैंक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक और कैनरा बैंक द्वारा योजनाओं में अपेक्षा से अधिक आवेदन निरस्त किए गए ह...