लखनऊ, जनवरी 22 -- चिड़ियाघर -चाइनीज मांझे का ना करें इस्तेमाल, घायल हो रहे बेजुबान -जू आने वाले दर्शकों को चाइनीज मांझे के खतरों के बारे में बताएंगे लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता चिड़ियाघर में आए दिन कोई न कोई पक्षी पतंग के मांझे से घायल हो रहा है। मांझा पक्षियों के गर्दन से लेकर पंख को काट दे रहा है। इससे पक्षियों में उड़ने की क्षमता लगभग खत्म हो जाती हैं। चिड़ियाघर प्रशासन ने दर्शकों और आसपास के लोगों से अपील की है कि चाइनीज मांझे से बेजुबानों को बचाइए। क्योंकि पक्षियों की मौजूदगी कम होने से पर्यावरण की स्थिरता पर असर पड़ सकता है। चिड़ियाघर की निदेशक डॉ. अदिति शर्मा ने कहा कि मकर संक्रांति के दिन पतंगबाजी का चलन हैं। इसी प्रकार वसंत पंचमी और गणतंत्र दिवस पर भी लोग खूब पतंगबाजी करते हैं। पेंच लड़ाने वालों से अपील करती हूं कि वह चाइनीज मांझे का ...