किशनगंज, फरवरी 24 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर गलगलिया थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा नशा मुक्त समाज एवं साइबर सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों तथा बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सचेत करना था। अभियान के तहत पुलिस पदाधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि नशा न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि व्यक्ति के पारिवारिक और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। छात्रों को नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया। साइबर सुरक्षा पर विशेष सत्र के दौरान अधिकारियों ने सोश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.