शाहजहांपुर, अक्टूबर 12 -- तिलहर। सरस्वती शिशु मंदिर में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक सलोना कुशवाहा ने नारी शक्ति एवं बच्चों को सशक्त करने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहीं विधायक सलोना कुशवाहा ने कहा कि महिलाएं अपार शक्ति की मालकिन होती हैं। वह एक साथ कई कार्य कर सकती हैं, यह क्षमता पुरुषों में नहीं होती है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि बच्चों को मोबाइल से दूर रखें क्योंकि इससे बच्चों की स्मरण शक्ति कमजोर होती है और विकास रुक जाता है। शिखा सिंह राठौड़ ने कहा कि महिला पति एवं पिता के सहयोग के बिना अधूरी है इसलिए इनका सम्मान अवश्य करें। विधायक ने नारी शक्ति की उर्मिला गुप्ता, सरोज मिश्रा, पूजा गंगवार, विटोली देवी एवं साध्वी देवी को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन शिल्पी सक्सेना एवं आभार सुनीता ने व्यक्त किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.