मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के स्कूलों में पौने दो लाख बच्चों का अपार नहीं बनने पर सभी 16 बीईओ से डीईओ ने 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है। चार प्रखंडों में अपार सबसे अधिक पेंडिंग हैं। यहां 20 फीसदी से अधिक बच्चों का अपार नहीं बना है। मुशहरी में 41 हजार बच्चों का, सकरा में 14 हजार, मोतीपुर में 19 हजार, कुढ़नी में 20 हजार बच्चों का अपार बनना पेंडिंग है। जिले में सत्र 2025-26 में साढ़े 9 लाख नामांकित बच्चों का आंकड़ा दिया गया है। पिछले साल की अपेक्षा जिले में 10 हजार से अधिक बच्चों की बढ़ोतरी हुई है। चार प्रखंडों के अलावा बाकी सभी 12 प्रखंड में 8 से 19 फीसदी तक बच्चों का अपार पेंडिंग है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...