गया, दिसम्बर 18 -- अपार आईडी (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री ) निर्माण की धीमी गति लेकर जिला शिक्षा विभाग बेहद गंभीर हो गया। लापरवाही बरतने वाले विद्यालय प्रबंधन पर कार्रवाई के मूड में है। सरकारी से लेकर निजी विद्यालयों को पत्र भेजकर निर्माण की गति धीमी के कारणों को स्पष्ट करने को कहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को जिले के 137 विद्यालयों को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्रारंभिक) की ओर से पत्र भेजकर जवाब-तलब किया गया है। तीन दिनों के अंदर अपार आईडी की निर्माण गति बेहद धीमी होने के कारणों को बताने को कहा गया है। लापरवाही बरतने को लेकर विद्यालय के यू डाइस कोड रद्द करने की भी चेतावनी दी गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि पत्र के माध्यम से चेतावनी दी गई है कि अगर तीन दिनों के अंदर स्थिति की सही जानकारी साक्ष्य क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.