लखीमपुरखीरी, जनवरी 21 -- यू-डायस प्लस पोर्टल के माध्यम से सभी बच्चों की अपार आईडी जनरेट करने का निर्देश शासन ने दिया। बीएसए ने सभी बीईओ को दिसम्बर महीने में पत्र जारी कर 25 दिसम्बर तक सभी बच्चों की अपार आईडी बनाने का निर्देश दिया। समय बीत गया पर बच्चों की आईडी जनरेट नहीं की गई। इस पर बीएसए ने सात जनवरी को पत्र जारी कर एक सप्ताह का समय दिया। इसके बाद भी नगर क्षेत्र सहित छह ब्लाकों में काम पूरा नहीं हुआ। अब बीएसए ने इन ब्लाकों के सर्वशिक्षा अभियान के तहत कार्यरत सभी कर्मचारियों का मानदेय रोकने का आदेश दिया है। इससे हड़कम्प मच गया है। सभी बच्चों की अपार आईडी (आटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक एकाउंट रजिस्ट्री) जनरेट करने का निर्देश दिया गया। यह काम दिसम्बर में पूरा होना था लेकिन अब तक पूरा नहीं हुआ है जबकि सात जनवरी को सभी बीईओ को जारी आदेश में बीएस...