बरेली, जनवरी 11 -- बरेली। जिले में कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यार्थियों की शैक्षिक ब्योरा अब अपार आईडी के माध्यम से तैयार किया जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग ने अभिभावकों, शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से इस संबंध में सहयोग की जहां अपील की है वहीं प्रदेश में अपार आईडी बनाने के मामले में बरेली व पीलीभीत टॉप जिलों में शामिल हैं। बीएसए डॉ. विनीता ने बताया कि बरेली में 912262 विद्यार्थियों में से 651657 विद्यार्थियों की अपार आईडी बन चुकी है, जबकि अभी 260605 की आईडी बनना शेष है। बेसिक के 89.4 प्रतिशत व राजकीय के 87.9 प्रतिशत छात्रों की अपार आईडी बन चुकी है। निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले काफी संख्या में बच्चों की अपार आईडी बनना अभी शेष हैं। पीलीभीत में 380101 विद्यार्थियों में से 278596 की अपार आईडी बन चुकी है। बीएसए ने बताया कि अपार आईड...