गोरखपुर, फरवरी 25 -- कौड़ीराम, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र के निजी विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की अपार (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) आईडी जनरेट न होने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई है। मंगलवार को बीआरसी कौड़ीराम के सभागार में मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विद्यालयवार अपार आईडी जनरेशन की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी जय प्रकाश मौर्य ने कहा कि अपार आईडी जनरेट करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। यह आईडी विद्यार्थियों के शैक्षिक अभिलेखों को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने तथा भविष्य में शैक्षिक योजनाओं के लाभ से जोड़ने के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन विद्यालयों में अब तक शत-प्रतिशत अपार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.