लखनऊ, दिसम्बर 9 -- अयोध्या रोड पर पारिजात अपार्टमेंट में के टावर बी-1 में चौथे तल पर स्थित फ्लैट में मंगलवार दोपहर आग लग गई। आग शार्ट सर्किट से लगी। आग की लपटें और धुआं निकलते देख लोगों ने दमकल को सूचना दी। गोमतीनगर फायर स्टेशन से एफएसओ सुशील कुमार यादव दमकल के साथ पहुंचे। दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग से बालकनी में रखा फर्नीचर जला है। अन्य सामान बच गया। आस पड़ोस रहने वाले लोगों लोगों ने बताया कि फ्लैट चंद्रेश आनंद के नाम से था। उन्होंने जशदीप लाम्बा को किराए पर दे रखा है। जशदीप आर्किटोक्ट का आफिस चलाते हैं। कोई हताहत नहीं हुआ है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.