मुजफ्फरपुर, जनवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना के खबड़ा स्थित एक अपार्टमेंट की लिफ्ट के पैसेज में गिरकर डीएसपी की मेड (दाई) पुनीता देवी (60) की मंगलवार दोपहर मौत हो गई। वह दरभंगा जिला के अशोक पेपर मिल इलाके के विशनपुर की रहने वाली थी। वह उक्त अपार्टमेंट की फ्लैट संख्या 101 में पटना में पदस्थापित एक डीएसपी के यहां कुछ माह से काम कर रही थी। बताया गया कि वह अपार्टमेंट के पांचवें फ्लोर से कपड़े लेकर आ रही थी। लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर पर थी। उसे ऊपर लाने के लिए बटन दबाया। लिफ्ट आने से पहले ही गेट खुल गया। पुनीता ने गेट खुलते पैसेज में पैर रखा और नीचे लिफ्ट पर गिर गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा और सदर थानेदार अस्मित कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एफएसएल की टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.