उन्नाव, जनवरी 16 -- गंजमुरादाबाद। अपात्रों को आवास लाभ देने का आरोप लगाते हुए एक ग्रामीण ने ग्राम प्रधान व सचिव पर गम्भीर आरोप लगाए। शिकायत करते हुए डीएम से कार्रवाई की मांग की। ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत महोलिया निवासी रामवीर पुत्र सिपाहीलाल ने डीएम को पत्र देकर बताया कि ग्राम पंचायत में एक लाभार्थी जिसके पास पहले से तीन बहुमंजिला मकान है। उसे आवास का लाभ दिया गया है। साथ ही दूसरी लाभार्थी युवती है। उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व हो चुकी है, उसे भी आवास लाभ दिया गया है। इस तरह भ्रष्टाचार में सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है। दोनों लाभार्थियों का नाम बताते हुए किसी जिम्मेदार अधिकारी से जांच की मांग की। कहा कि पूर्व में उसके द्वारा की गई शिकायत पर फर्जी कूटरचित रिपोर्ट लगाकर शिकायत का निस्तारण कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...