बगहा, जनवरी 15 -- चनपटिया। चनपटिया थाना क्षेत्र के एक गांव से अपह्रत युवती को पुलिस ने बेतिया व्यवहार न्यायालय के समीप से बरामद कर लिया है। मंगलवार को 164 के बयान के बाद न्यायालय के आदेश पर ससुराल चली गयी। इसकी जानकारी केस के अनुसंधानकत्र्ता धनजी कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि अपह्रत युवती के पिता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उसके बाद गुप्त सूचना पर पुलिस ने युवती को बेतिया से सकुशल बरामद कर लिया। ज्ञात हो कि गत सात जनवरी को 20 वर्षीय युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। अगले महीने फरवरी में उसकी शादी भी होने वाली थी। 7 जनवरी की दोपहर वह अपनी छोटी बहन के साथ समान खरीदने बाजार गयी। जहां से प्रेमी के साथ कार में बैठकर फरार हो गयी। मामले में युवती के पिता ने श्रीनगर पूजहां थाना के कोहड़ा भवानीपुर निवासी बजरंगी ...