मोतिहारी, दिसम्बर 12 -- पताही, निज संवाददाता। पताही थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव से दो माह पूर्व अपहृत लड़की को शेखपुरवा से बरामद कर आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं। थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया की थाना क्षेत्र के एक गांव से विगत दो माह पूर्व बाजार करने निकली एक लड़की का शादी की नीयत से अपहरण कर लिया गया था। जिसके अलोक में लड़की के पिता द्वारा थाना को आवेदन देकर लड़की की सुरक्षित बरामदगी के लिए गुहार लगायी गयी थी। आवेदन के अलोक में प्राथमिकी दर्ज कर लड़की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही थीं। शुक्रवार को गुप्त सुचना प्राप्त हुई की लड़की शेखपुरवा बाजार पर नज़र आई हैं जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए पदाधिकारी पंचरतन सिंह व महिला पुलिस बल के जवानो द्वारा छापेमारी कर उसे शेखपुरवा बाजार के पास से बरामद कर लिया गया। जिसके बाद 164 के ब्यान के ...