मुजफ्फर नगर, जनवरी 3 -- प्रेम प्रसंग के चलते अपहृत युवती को पुलिस ने बिजोपुरा चौराहे से बरामद कर लिया। जबकि आरोपी फरार हो गया। रामपुर तिराहा चौकी इंचार्ज दीपक कुमार ने बताया कि रामपुर तिराहा निवासी युवती को गत छ दिसंबर को आरोपी बहला फुसलाकर कर भगा ले गया था। परिजनों ने निखिल उर्फ निक्की पुत्र राकेश निवासी रामपुरी शहर कोतवाली के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार को पुलिस ने अपहत युवती को हाईवे स्थित बिजोपुरा चौराहे से बरामद कर लिया। जबकि आरोपी अभी तक फरार है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...