हाजीपुर, जनवरी 7 -- पटेढ़ी बेलसर,संवाद सूत्र। बेलसर पुलिस ने बुधवार की सुबह एक अपहृत युवती को गोरौल से बरामद किया है। थाना क्षेत्र के मनोरा गांव से शादी की नीयत से डेढ़ माह पहले एक 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर लेने का मामला दर्ज की गयी थी। जिसे पुलिस ने ग़ोरौल से बरामद कर लिया तथा 164 के बयान के लिए न्यायालय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि 27 नवंबर को मनोरा गांव से शादी की नीयत से 19 वर्षीय युवती का अपहरण मामले में परिजनों के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। जिसमें अपहृत युवती के परिजन ने गांव के ही अखिलेश राम के पुत्र विशाल कुमार पर शादी के नीयत से युवती को अपहरण कर भगा ले जाने का आरोप लगाया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...