मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 17 -- थाना क्षेत्र के गांव गादला मे बीते 26 नवंबर को एक युवती को दूसरे सम्प्रदाय के युवक द्वारा अपहृत करने का मामला प्रकाश मे आया है पुलिस ने बीते 1 दिसम्बर को अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को भाकियू क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी के नेतृत्व मे संगठन के शाहनवाज़ प्रधान , उन्नाव प्रधान , शेर मोहम्मद प्रधान, विवेक भाटी, अमित चौधरी आदि भोपा थाने पर पहुंचे और 20 दिन से अपहृत युवती की बरामदगी न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए युवती की शीघ्र बरामदगी की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि युवती की बरामदगी को विशेष टीम का गठन किया गया है। शीघ्र युवती को बरामद किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...