छपरा, जुलाई 30 -- दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरैया गांव के युवक का शव अपहरण के दूसरे दिन मुजफ्फरपुर में मिला है। मृतक 36 वर्षीय संजीत कुमार सिंह ग्रामीण स्व देवकुमार सिंह का पुत्र था। जानकारी के अनुसार उसका वैशाली जिले के विदुपुर में ससुराल है। वहीं वह ईंट भट्ठा खोले हुए है। वहीं से वह सोमवार को कार से अपने घर सरैया आ रहा था। परिजनों ने बताया कि चक सिकंदर के पास उसका अपराधियों ने अपहरण कर लिया। परिजन उसकी खोजबीन में लगे लेकिन कोई पता नहीं चल सका। दूसरे दिन मंगलवार की शाम उसका शव मुजफ्फरपुर में मिला। पूर्व बीडीसी व मृतक के भतीजा पंकज सिंह ने बताया कि गले में जख्म के निशान हैं। इससे प्रतीत हो रहा है कि अपराधियों ने गले में फांसी लगा हत्या कर दी है। बुधवार की सुबह में शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। युवक को एक पुत्र व एक पुत्री है। दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.