बेगुसराय, दिसम्बर 26 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। लोहियानगर थाना क्षेत्र के पनहास चौक से 23 दिसंबर की रात को अपहृत मोबाइल दुकानदार 23 वर्षीय सुमित कुमार का 72 घंटे बाद भी अभी तक अता-पता नहीं है। अनहोनी की आशंका से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 23 दिसंबर की रात घर से महज 200 मीटर की दूरी पर से वाहन सवार बदमाशों ने उसे कॉल कर बुलाया। उसके बाद उसके साथ मारपीट कर अगवा कर लिया। वह नगर निगम के वार्ड-26 पनहास निवासी मनोज सिंह का पुत्र है। अपहृत के भाई सन्नी कुमार ने 24 दिसंबर को लोहियानगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष जितेन्द्र राम ने बताया कि इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा व अपहरण का असली राज भी खुल जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...