देवघर, नवम्बर 28 -- मधुपुर। मिसरना गांव से अपहृत कमली देवी की बेटी सारवां थाना क्षेत्र के खरकना गांव निवासी ललिता देवी ने थाना में आवेदन देकर लखन मंडल, गिरिश मंडल व उसकी पत्नी, अनिल मंडल, बजवा देवी, रेखा देवी, भागीरथ मंडल, मालती देब्या समेत अन्य दस-ग्यारह लोगों को आरोपित बनाया है। थाना में दिए गए आवेदन में कहा है कि उसकी मां को डायन का आरोप लगाया जाता था। इसी कारण से उनकी मां को आरोपितों ने जान मारने की नीयत से अपहरण कर ले गए हैं। घटना के समय वहां पर मौजूद यशोदा देवी ने हो हल्ला की तो आरोपितों ने कहा कि इस बार तुम्हारा नंबर हैं। तुमको भी खींचकर ले जाकर मार देंगे। कहा है कि उनके मां के साथ कोई भी अनहोनी अप्रिय घटना घट सकती है। लोगों ने एक मोबाइल भी ले गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.