गिरडीह, फरवरी 5 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद पुलिस ने सोनबाद पंचायत के एक गांव से गायब हुई नाबालिग लड़की को 40 दिनों बाद झारखंड की राजधानी रांची के एक घर से बरामद कर लिया। लड़की की बरामदगी के बाद उसे मेडिकल जांच और सी डब्ल्यू सी के यहां गुरुवार को भेज दिया गया है। इस मामले के आरोपी अभियुक्त विकास कुमार को गिरफ्तार कर गिरिडीह न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह मामला बेंगाबाद थाना कांड संख्या 198/2025 के अपहरण से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि अपहृत लड़की की बरामदगी के लिए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई गई, और उसकी बरामदगी के लिए कई संदिग्ध जगहों पर छापेमारी की गई। आखिरकार पुलिस टीम को 40 दिनों बाद रांची के एक घर से लड़की की बरामदगी करने में सफलता मिली। बतला दें कि 22 दिसंबर की शाम नाबालिग ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.