मुंगेर, फरवरी 22 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर थाना क्षेत्र से शादी की नीयत से अपहृत 15 वर्षीय नाबालिग युवती को पुलिस ने गुजरात के राजकोट से सकुशल बरामद कर लिया है। इस दौरान आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता के पिता ने थाना में आवेदन दिया था। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस टीम को सक्रिय कर दिया गया। मोबाइल टॉवर लोकेशन एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अनुसंधानकर्ता दारोगा राज कुमार राम के नेतृत्व में महिला पुलिस बल के साथ टीम गुजरात भेजी गई। राजकोट के थरोला थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर अपहृता और आरोपी युवक को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर तारापुर लाया। शुक्रवार रात थाना पहुंचने के बाद आरोपी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में मुंगेर जेल भेज दिया ग...