सीतामढ़ी, दिसम्बर 24 -- पुपरी। नाबालिग लड़की के अपहरण की घटना को लेकर दर्ज पुपरी थाना कांड संख्या 396/25 के अपहृता को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले का अनुसंधानक एसआई विजेंदर नारायण ने तथाकथित अपहृत लड़की को जनकपुररोड स्टेशन के समीप से बरामद किया है। बरामद लड़की से पूछताछ में बताया कि वह अपनी स्वेच्छा से शादी कर ली है। हालांकि अपहृत लड़की को पुलिस ने स्वीकारोक्ति बयान के लिए कोर्ट में उपस्थित किया है। गौरतलब है कि तथाकथित अपहृत नाबालिग लड़की के अपहरण को लेकर उसकी मां द्वारा एफआईआर कराई गई है। जिसमें नारायणपुर गांव के वार्ड 09 निवासी आलिया देवी, भोरिल सदा, इंदु सदा व सुरेश सदा को नामजद आरोपी बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.