गिरडीह, अगस्त 2 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। घोड़थम्बा ओपी क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर ले जाने के आरोप में लड़की की दादी के आवेदन के आलोक में पुलिस ने ढाकोसारण निवासी मिनहाज अली के 22 वर्षीय पुत्र आफताब आलम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया है। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए ओपी प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल ने बताया कि ओपी क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की का 30 जुलाई को अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाते हुए लड़की की दादी के द्वारा मामला दर्ज कराया गया था। जिसके आधार पर ओपी कांड संख्या 214/25 के तहत धारा 137(2)/87 के तहत मामला दर्ज करते हुए पुलिस कार्रवाई में जुट गई थी। महज दो दिनों के अंदर सकुशल लड़की को बरामद करते हुए आरोपी आफताब आलम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया गया है। जबकि लड़की का मेडिकल तथा न्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.