मुजफ्फर नगर, अगस्त 14 -- संदिग्ध परिस्थितियों मे लापता हुए अनुसूचित जाति के युवक के अपहरण का आरोप लगाते हुए सैकड़ों महिला व पुरुष भोकरहेड़ी बस स्टैंड पर धरने पर बैठ गये। ग्रामीणों ने पुलिस से युवक की तुरंत बरामदगी की मांग की। वहीं पुलिस अधिकारी ग्रामीणों को युवक की शीघ्र बरामदगी का आश्वासन देकर समझाने मे लगे थे। भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी मे बस स्टैंड बस्ती के पास निवासी नेमपाल बुधवार को ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसका बेटा रजनीश गत 11 अगस्त की रात लगभग 10 बजे मोटरसाइकिल से अपने मामा विकास, निवासी नंगला कोयल जिला हरिद्वार के घर कह कर गया था। वह वहां नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश की। आरोप है कि जैसे ही वह गांव रहमतपुर-गडवाड़ा मार्ग पर पहुंचा तो तभी तीन व्यक्तियों ने रजनीश को रोक लिया और उसके साथ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.