जमुई, सितम्बर 29 -- झाझा, निज संवाददाता किसान अपहरण मामले में बीते दो दिनों से परेशान झाझा पुलिस को अंतत: घटना के पांचवे दिन की सुबह सफलता मिल गई। पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए बांका के बेलहर थाना के बघौनिया गांववासी अपहृत किसान संतोष कु.सिंह को अपहर्ताओं द्वारा अपने चंगुल से मुक्त कर दिए जाने की सूचना पर उसे बांका के ही सुइया जंगल क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया है। इसके अलावा पुलिस अपहर्ता गिरोह के दो सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लेने में सफल रही है। हालांकि वारदात का मुख्य साजिशकर्ता समेत कांड में शामिल अन्य आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से दूर है। मामले को ले रविवार को झाझा थाना में आहूत प्रेस वार्ता में एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने अपहृत किसान की बरामदगी एवं उसे अपने कब्जे में रखने वाले दो आरोपियों के अलावा आरोपियों के पास से दो मोब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.