समस्तीपुर, फरवरी 11 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से अपहृत किशोरी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अपहृत किशोरी के पिता ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही चार लोगों को आरोपित किया था। थाना के एसआई हरेंद्र तिवारी ने बताया कि बरामद अपहृत किशोरी को बयान के लिये कोर्ट भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...