जौनपुर, फरवरी 14 -- बरईपार। तेजीबजार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी बैंक से पासबुक लेने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि 20 दिसंबर 2025 को उसका अपहरण हो गया था। 21 दिसंबर को स्थानीय थाने में अज्ञात आरोपी की विरुद्ध अपहरण संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मोबाइल सर्विलांस के आधार पर पुलिस को पता चला कि किशोरी का अपहरण करने वाला युवक सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के चौकनिया गांव का निवासी है। फेसबुक के माध्यम से वह किशोरी के संपर्क में आया था। बहला फुसलाकर उसने किशोरी का अपहरण कर लिया था।पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.