उन्नाव, फरवरी 11 -- पुरवा। जिला अस्पताल के गेट पर दबिश देकर पुलिस ने अपहृत किशोरी को बरामद करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया। कस्बा के एक मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय किशोरी को कुछ दिन पहले भगाकर अपने साथ ले जाने के मामले में वांछित चल रहे शीतलगंज मोहल्ला निवासी आरोपित पवन सोनकर पुत्र रमेश को पुलिस से गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया। इंस्पेक्टर अमरनाथ यादव ने बताया कि किशोरी को वन स्टाप सेंटर भेज दिया गया है। वहीं, आरोपित को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर आरोपित पवन सोनकर को जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...