देवघर, फरवरी 4 -- देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत 17 वर्षीया किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने अपहरण में शामिल एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के तीन नंबर फांदी निवासी विशाल कुमार के रूप में की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व आरोपी युवक ने किशोरी को गलत नीयत से बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया था। घटना के बाद किशोरी के पिता ने कुंडा थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की और तकनीकी व मानवीय सूचनाओं के आधार पर किशोरी की बरामदगी सुनिश्चित की। बरामदगी के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी विशाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक अन्य साथी...