मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से कथित रूप से अपहृत किशोरी मंगलवार को थाने पर पहुंच गई। केस की आईओ सह दारोगा नीलू कुमारी ने उससे पूछताछ की। सदर अस्पताल में उसका मेडिकल कराया गया। इसके बाद कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया। बताया गया कि चार अप्रैल को दो बजे घर के बाहर खेल रही किशोरी गायब हो गई थी। उसके पिता ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के एक युवक को आरोपित किया था। हालांकि, अभी आरोपित युवक को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.