कटिहार, दिसम्बर 4 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना पुलिस ने एक गांव की अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। अपहृता की बरामदगी के लिए पुलिस ने विभिन्न संभावित स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया और अपहृता को सुरक्षित अवस्था में खोज निकाला गया। पुलिस ने बताया कि कांड से जुड़े आरोपितों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...