पूर्णिया, मई 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। केहाट थाना पुलिस ने अपहृता के साथ आरोपी को गिरफ्तार लिया है। आरोपी की पहचान सहरसा के 52 वर्षीय संजीव कुमार के रूप में हुई है। वह पहले से शादी- शुदा है। आरोप है कि केहाट थाना क्षेत्र की 48 वर्षीय शादी- शुदा महिला का अपहरण कर लिया था। महिला के ससुराल वालों ने केहाट थाना बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। केहाट थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि महिला का कोर्ट में बयान करा लिया गया है। उसे ससुराल जाने दे दिया गया है। जबकि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.