कौशाम्बी, अप्रैल 7 -- सैनी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर कोदन गांव निवासी किशोर का अपहरण करने के आरोपियों के खिलाफ पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। सैनी इंस्पेक्टर ने खुद की तहरीर पर यह मामला दर्ज कराया है। इसी के साथ आरोपियों पर अब दो मुकदमे दर्ज हो गए हैं। उधर, इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर सोमवार को दूसरे दिन आरोपियों का चालान कर दिया गया। पहाड़पुर कोदन निवासी भारत लाल विश्वकर्मा का 13 वर्षीय बेटा प्रतीक उर्फ रितिक कक्षा पांच का छात्र है। शनिवार की रात घर के बरामदे में बड़े भाई शिवा के साथ सोते वक्त उसका अपहरण कर लिया गया था। पुलिस टीम ने रविवार सुबह ख्वाजा कड़क शाह दरगार के पास मिट्टी की खदान के समीप मुठभेड़ में अपहरण के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके चंगुल से किशोर को छुड़ाया था। मुठभेड़ के दौरान करारी थाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.