हाजीपुर, जनवरी 6 -- हाजीपुर,नगर संवाददाता। पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत विभिन्न थाने एवं ओपी की पुलिस ने बीते सोमवार को अपहरण, आर्म्स, एनडीपीएस एक्ट, स्नैचिंग, धोखाधड़ी, चोरी, वारंट, उत्पाद अधिनियम एवं अन्य मामले में 24 आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि अपहरण मामले में 01, एनडीपीएस एक्ट मामले में 02,आर्म्स एक्ट मामले में 02,स्नैचिंग मामले में 01,धोखाधड़ी मामले में 01,चोरी मामले में 01, वारंट मामले में 08, उत्पाद अधिनियम मामले में 04 एवं अन्य मामले में 01 अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध छापेमारी कर 02 लीटर देसी शराब एवं 165.67 ग्राम हेरोईन बरामद किया गया। वहीं 25 कुर्की ...