हाजीपुर, जनवरी 2 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता प्रभारी पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत विभिन्न थाने एवं ओपी की पुलिस ने बीते गुरुवार को अपहरण, वारंट, उत्पाद अधिनियम 10 आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी प्रभारी एसपी नीरज कुमार सिंह ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि अपहरण के मामले में एक, वारंट मामले में एक एवं उत्पाद अधिनियम मामले में 08 अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध छापेमारी कर 7.750 लीटर विदेशी शराब एवं 100 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। वहीं 20 कुर्की जप्ती किया गया। जिले में विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर वाहन चालकों पर 71 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...